Move to Jagran APP

टिकट चेकिग अभियान, 270 बिना टिकट धराए

कामर्शियल विभाग की टीम ने शुक्रवार को जंक्शन पर सघन टिकट चेकिग अभियान चलाया। प्लेटफार्मों ट्रेनों व सर्कुलेटिग में अभियान चला। इस दौरान 270 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। बेटिकट यात्रा करने वाले लोगों से एक लाख नौ हजार 425 रुपये जुर्माना वसूला गया। अचानक चले अभियान से यात्रियों में अफरा तफरी मची रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 06:23 AM (IST)
टिकट चेकिग अभियान, 270 बिना टिकट धराए
टिकट चेकिग अभियान, 270 बिना टिकट धराए

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कामर्शियल विभाग की टीम ने शुक्रवार को जंक्शन पर सघन टिकट चेकिग अभियान चलाया। प्लेटफार्मों, ट्रेनों व सर्कुलेटिग एरिया में जांच हुई। 270 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। बेटिकट यात्रा करने वाले लोगों से एक लाख नौ हजार 425 रुपये जुर्माना वसूला। अचानक चले अभियान से यात्रियों में अफरातफरी मची रही।

loksabha election banner

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार के निर्देश पर कामर्शियल विभाग की टीम अचानक टिकट चेकिग करने निकली। जंक्शन के प्लेटफार्मों पर बैठे यात्रियों की टिकटों की जांच पड़ताल की । एक एक यात्रियों की टिकट देखी। कई ट्रेनों से उतरे यात्रियों से भी पूछताछ की। जंक्शन के फुटओवर ब्रिज से होकर गुजरने वाले यात्रियों को चेक किया। कुछ देर तक जंक्शन पर अभियान चलाने के बाद टीम सर्कुलेटिग एरिया में पहुंची। यहां भी जगह जगह बैठे यात्रियों से टिकटों की मांग की गई। जो यात्री टिकट नहीं लिए थे, वे लोग यहां वहां भाग निकलने। भारी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा टिकटों की जांच करने से यात्रियों में खलबली मची रही। सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को बख्शा नहीं जाएगा। समय समय अभियान चलाया जाएगा। बताया जो यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं, पकड़े जाने पर उन्हें परेशान होना पड़ता है। अभियान में आरएन त्रिवेदी, अशोक कुमार अनिल, आफताब खान आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.