चंदौली में लगातार दूसरे दिन दो तस्कर गिरफ्तार, 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
चंदौली में अलीनगर और आरपीएफ टीम ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को चेकिंग के दौरान लोको कालोनी स्थित लोको मंडलीय ...और पढ़ें

HighLights
चंदौली में दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार।
अलीनगर और आरपीएफ टीम ने की कार्रवाई।
कुल 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली)। अलीनगर और आरपीएफ टीम ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को चेकिंग के दौरान लोको कालोनी स्थित लोको मंडलीय चिकित्सालय के पास से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस गिरफ्तारी के बाद अगली कार्रवाई में जुट गई।
अलीनगर व आरपीएफ की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। जांच करते हुए टीम लोको अस्पताल के पास पहुंची तो वहां दो संदिग्ध युवक खड़े थे। पुलिस को देखकर वह इधर-उधर करने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी।
उज्ज्वल तिवारी निवासी सदुल्लाहपुर थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ (बिहार) के पास से 11 बोतल और जगत कुमार उर्फ साजन कुमार निवासी वार्ड आठ पकड़िहार कला पोस्ट मुठानी थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ (बिहार) के पास से नौ बोतल अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे शराब खरीद कर बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचते हैं। इससे उनका व उनके परिवार का जीवन यापन होता है।
