विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में जनगणना को लेकर शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू, 29 अक्टूबर से लगेगा दूसरा बैच

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:53 PM (IST)

चंदौली के नौगढ़ में आगामी जनगणना के दूसरे चरण के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. नौगढ़ में जनगणना के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू।

  2. 135 शिक्षकों को दो बैच में किया जाएगा प्रशिक्षित।

  3. डेटा संग्रह, सत्यापन और डिजिटल रिपोर्टिंग पर जोर।

जागरण संवाददाता, चंदौली। आगामी जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। नौगढ़ के राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षकों के प्रशिक्षण का पहला बैच शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुए प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, फॉर्म भरने और मोबाइल एप के जरिए रिपोर्टिंग की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण में कुल 135 शिक्षकों को दो बैच में प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले बैच के बाद दूसरा बैच बृहस्पतिवार 29 अक्टूबर से शुरू होगा। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए तहसीलदार राहुल सिंह ने कहा कि जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा कार्य है।

इसमें जरा सी भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी प्रशिक्षु हर बिंदु को ध्यानपूर्वक समझें, जो भी शंका हो उसे यहीं पर दूर कर लें, ताकि फील्ड में काम करते समय किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर बागेश कुमार, श्याम नारायण मौर्य, आलोक तिवारी, संजय राम, सुनील कुमार और सुरेश कुमार द्वारा दिया जा रहा है। ट्रेनरों ने शिक्षकों को घर-घर जाकर डेटा संग्रह, सत्यापन और डिजिटल रिपोर्टिंग की प्रक्रिया समझाई।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका इस राष्ट्रीय कार्य में बेहद अहम है। सभी कर्मी गंभीरता और टीम भावना के साथ कार्य को पूरा करें, तभी अभियान सफल होगा।

यह भी पढ़ें- 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर बढ़ी गन्ना उत्पादन लागत, रेट ₹500 प्रति क्विंटल मांग रहे किसान; मिलें गिना रहीं अपना 'गणित'