विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में सावन की तैयारी के बीच SP ने कालेश्वर महादेव मंदिर का किया दौरा, सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

Published: Fri, 17 Jul 2026 06:36 PM (IST)

एसपी आकाश पटेल ने सावन की तैयारियों के तहत चंदौली के सकलडीहा स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने ...और पढ़ें

सावन की तैयारी के बीच एसपी ने कालेश्वर महादेव मंदिर का लिया जायजा।

सावन की तैयारी के बीच एसपी ने कालेश्वर महादेव मंदिर का लिया जायजा।

HighLights

  1. एसपी आकाश पटेल ने कालेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया।

  2. सावन के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।

  3. रेलवे ट्रैक पर विशेष सुरक्षा के निर्देश दिए गए।

जागरण संवाददाता, चंदौली। सावन को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शुक्रवार को सकलडीहा स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने बताया कि सावन के हर सोमवार को मंदिर में 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।

मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मंदिर को देखते हुए रेलवे ट्रैक और भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। जीआरपी और रेलवे अधिकारियों के समन्वय से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हो और यातायात बाधित न हो।

यह भी पढ़ें- यूपी में अब ‘सक्षम’ से निखरेगी हेडमास्टरों का लीडरशिप, प्रदेशभर में मिलेगी ट्रेनिंग; SCERT ने तैयार किया खॉस मॉड्यूल