विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC के खिलाफ चंदौली में सवर्ण समाज का हल्लाबोल, जिला मुख्यालय पर जमकर की नारेबाजी

Published: Wed, 28 Jan 2026 03:13 PM (IST)

चंदौली में सवर्ण समाज ने यूजीसी के नए कानूनों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग 150 लोगों ने जिला मुख्यालय ...और पढ़ें

जुलूस निकालते अधिवक्ता

जुलूस निकालते अधिवक्ता

HighLights

  1. चंदौली में सवर्ण समाज ने यूजीसी कानूनों का विरोध किया।

  2. लगभग 150 लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

  3. नए प्रावधानों को सवर्ण हितों की अनदेखी बताया गया।

जागरण संवाददाता चंदौली। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए कानूनों को लेकर सवर्ण समाज में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को जिला मुख्यालय पर सवर्ण समाज के बैनर तले लगभग 150 लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का तर्क है कि नए प्रावधान सामाजिक समानता के नाम पर सवर्ण वर्ग के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर एकत्रित भीड़ ने सरकार विरोधी नारे लगाए और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें विवादित कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की है।


अधिवक्तओं ने सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक के नेतृत्व में सवर्ण समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नए यूजीसी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि व प्रभारी एसडीएम पवन कुमार यादव को सौंपा।

अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने बिल की खामियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस बिल के जरिए उच्च शिक्षण संस्थानों पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए नियम संस्थानों में जातिगत वैमनस्य बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा, बिल में प्रावधान है कि आरक्षित वर्ग के छात्र की शिकायत पर सामान्य वर्ग के छात्र को कड़ी सजा मिल सकती है, लेकिन शिकायत झूठी पाए जाने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई का कोई नियम नहीं है। यह पक्षपात सामान्य वर्ग के छात्रों का भविष्य बर्बाद कर देगा।