चंदौली में पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई, ट्रेलर से 183 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार
चंदौली में अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 183.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
अलीनगर पुलिस ने 183 किलो गांजा बरामद किया।
गोधना में ट्रेलर से एक तस्कर गिरफ्तार हुआ।
गांजे की खेप छह बोरियों में छिपाई गई थी।
जागरण संवाददाता, चंदौली। अलीनगर पुलिस और स्वाट की टीम को जांच के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने शुक्रवार की रात आर्यन इंटरनेशनल स्कूल गोधना के पास से एक ट्रेलर से 183.500 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
गांजे की खेप को छह बोरियों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। शुक्रवार की रात स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव व अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में गोधन स्थित स्कूल के पास जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इसी बीच एक संदिग्ध ट्रेलर तेजी से बिहार की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। आशंका होने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ट्रेलर रोककर भागने लगा। पुलिस टीम ने कुछ दूरी तक पीछाकर चालक को पकड़ लिया।
पूछताछ में चालक ने ट्रेलर में गांजा लदे होने की बात बताई। तलाशी ली गई तो छह बोरियों में गांजा बरामद हुआ। इस दौरान चालक कमलेश निवासी कटाया, थाना बढ़िया, भोजपुर आरा बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक बार फिर पुलिस चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया जबकि मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच पाई।
