विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर फ्रॉड, 300 बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले 2 जालसाज गिरफ्तार

Published: Sun, 13 Sep 2026 04:01 AM (IST)

चंदौली पुलिस ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन समेत सरकारी योजनाओं का झांसा देकर गरीब ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. चंदौली में पीएम मुद्रा लोन के नाम पर साइबर ठगी।

  2. आशीष विश्वकर्मा और रोहित कुमार नामक दो जालसाज गिरफ्तार।

  3. रोहित ने 300 बैंक खाते खुलवाकर ठगी में उपयोग किए।

जागरण संवाददाता, चंदौली। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन समेत सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर गरीब ग्रामीणों के बैंक खाते खोलवाकर साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने शनिवार को आशीष विश्वकर्मा व रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रोहित ने एक्सिस बैंक में 300 खाते खोलवाए थे।

गिरोह के सदस्य गांवों में जाकर गरीब ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद जीरो बैलेंस पर खाते खोलवाते थे। खाता खुलने के बाद खाताधारकों से एटीएम, पासबुक और ओटीपी की जानकारी हासिल कर खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए किया जाता था।

बाद में एटीएम से रकम निकालकर गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि खातों की जानकारी मुंबई में मौजूद गिरोह के सहयोगियों तक भेजी जाती थी। वहां से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर फर्जी वेबसाइट और भ्रामक विज्ञापन के जरिये लोगों को जाल में फंसाकर साइबर ठगी की जाती थी। ठगी की रकम ग्रामीणों के खातों में मंगाई जाती थी।

चार खातों की जांच में 18 शिकायतें पुलिस के मुताबिक अभी चार बैंक खातों की प्रारंभिक जांच हुई है। इन खातों के विरुद्ध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों से 18 शिकायतें दर्ज मिली हैं। इन शिकायतों में करीब 2.5 लाख रुपये की साइबर ठगी की रकम सामने आई है।

यह भी पढ़ें- चंदौली में सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर हो रहा भारी प्रदर्शन, लोगों ने कहा - 'यूजीसी रोल बैक'