Move to Jagran APP

राफेल विमान खरीद ने केंद्र सरकार ने किया घोटाला

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के कांग्रेसियों ने शनिवार को सदर तहसील परिसर के पंडित कमलापति त्रिपाठी उद्यान में राफेल विमान के खरीद में हुए घोटाले के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 07:53 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 07:53 PM (IST)
राफेल विमान खरीद ने केंद्र सरकार ने किया घोटाला
राफेल विमान खरीद ने केंद्र सरकार ने किया घोटाला

जागरण संवाददाता, चंदौली : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्थानीय पंडित कमलापति त्रिपाठी उद्यान में राफेल विमान खरीद में हुए घोटाले के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया और आरोप लगाया फ्रांस सरकार से राफेल विमान सौदे में केंद्र सरकार ने व्यापक पैमाने पर घोटाला किया है। अंत में राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

loksabha election banner

राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने कहा कार्यकर्ता केंद्र सरकार के राफेल विमान में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोलने को कमर कस कर तैयार रहें। सरकार इसकी वास्तविक कीमत छिपा रही है। जबकि सरकारी धन द्वारा की गई खरीदारी का वास्तविक मूल्य जानने का देश की जनता को अधिकार है। पूर्ववर्ती सरकार में 526 करोड़ में यह विमान खरीदने का सौदा तैयार किया था। वही विमान आज 1670 करोड़ में खरीदा जा रहा है। यह जनता के साथ धोखा है। इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार की ओर से विमान के खरीदारी में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्रनाथ दूबे, जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप ¨सह, मधुराय, श्रीराम यादव, रामजी गुप्ता, धनंजय ¨सह, सतीश कुमार ¨बद, सियाराम पाठक, राजेंद्र कुमार गौतम, डा. सु़ल्तान खां, परवेज अहमद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता धर्मेंद्र तिवारी व संचालन विजय त्रिपाठी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.