मझगाई पहुंचे सीडीओ, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव डीडीओ पद्मकांत शुक्ल के साथ गुरुवार को मझगाई के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां जन चौपाल लगाया। इसमें गरीब वनवासियों को आवास पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंपों के बाबत अधीनस्थों से जानकारी लिये। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। मनरेगा के कार्यों को कतिपय लोगों द्वारा कराने की शिकायत पर नाराजगी जताई।
जासं, नौगढ़ (चंदौली) : मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव, डीडीओ पदमकांत शुक्ल के साथ गुरुवार को मझगाई के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां जन चौपाल लगा वनवासियों को आवास, पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंपों के बाबत अधीनस्थों से जानकारी ली। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। मनरेगा के कार्यों को कतिपय लोगों द्वारा कराने की शिकायत पर नाराजगी जताई।
कहा जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदों को मिलेगा। गांव के विकास में जन सहभागिता जरूरी है। वनांचल के विकास को धन की कमी नहीं होगी। बताया गांव के 19 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित कर दिया गया। 38 गरीबों का नाम सूची में सम्मिलित कर एक सप्ताह के अंदर उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा। आवास योजना से छूटे हुए पात्र गरीबों का नाम सूचीबद्ध करने के निर्देश बीडीओ व प्रधान को दिया। कहा कार्यालय में खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत से शिकायत दर्ज कराएं। पेयजल, आवास, शौचालय, मनरेगा के कार्यों में काम नहीं मिलने पर जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई होगी। बीडीओ सरिता सिंह, बीईओ अरविद यादव, प्रधान अजय पांडेय, पिटूलाल, अशोक, भरथरी, नरेश कोल, लालबाबू आदि ग्रामीण उपस्थित थे।