Move to Jagran APP

बिना ज्ञान के जीवन में कुछ नहीं

हम अपने बच्चों को भौतिक ज्ञान के साथ आध्यात्मिकता का ज्ञान दें तो उनका जीवन संवर सकता है। ज्ञान का हमारे जीवन में क्या महत्व है। ज्ञान के माध्यम से ही हम उस परमात्मा के बारे में जान सकते हैं। बिना ज्ञान के जीवन में कुछ भी नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:09 AM (IST)
बिना ज्ञान के जीवन में कुछ नहीं
बिना ज्ञान के जीवन में कुछ नहीं

फोटो : 31

loksabha election banner

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : हम अपने बच्चों को भौतिक ज्ञान के साथ आध्यात्मिकता का ज्ञान दें तो उनका जीवन संवर सकता है। ज्ञान का हमारे जीवन में क्या महत्व है। ज्ञान के माध्यम से ही हम उस परमात्मा के बारे में जान सकते हैं। बिना ज्ञान के जीवन में कुछ भी नहीं है।

उक्त बातें मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से गुरुवार को पराहूपुर स्थित वीरेंद्र प्रताप सिंह एड. के आवास पर आयोजित सत्संग समारोह में मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरु देव सतपाल महाराज के शिष्य राम देवानंद ने कहीं। साध्वी सोमिया बाई ने कहा सद्गुरु के शरण में गए बिना मानव का कल्याण नहीं हो सकता। इसलिए सद्गुरु के शरण में मानव को जाकर आत्मज्ञान प्राप्त कर अपने जीवन का कल्याण करना चाहिए। सर्वव्यापी परम सत्ता से जुड़ने का साधन अध्यात्म ज्ञान है। साध्वी ज्ञानवती बाई ने कहा गुरु के बिना मानव का जीवन बेकार है। लोगों को गुरु के शरण में जाना चाहिए। चिन्यमानंद, बचानी देवी, अमरनाथ यादव, उपेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, अनिल, शोभा देवी, गुड़िया, मीरा, मधु, शंभूनाथ, श्यामली, डा. विवेक आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.