जंगलों में शिकारियों के खिलाफ चला अभियान
जागरण संवाददाता नौगढ़ (चंदौली) वनों में शिकारियों के खिलाफ वन विभाग की ओर से रविवार
जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : वनों में शिकारियों के खिलाफ वन विभाग की ओर से रविवार को अभियान चलाया गया। वनक्षेत्राधिकारी रिजवान खान ने टीम के साथ बिहार सरहद तक शिकारियों व जानवरों को पकड़ने के लिए लगाए गए फंदे को तलाशा। ग्रामीणों से अपील किया गया कि शिकारियों को देखते ही सूचना वन विभाग को दें।
काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के आरक्षित वन क्षेत्र बिहार व झारखंड की सीमा से सटे होने और पशु तस्करों एवं संदिग्धों की आवाजाही से जंगल में विचरण करने वाले वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौजलगी ने शिकारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है। नौगढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में वन दरोगा गुरुदेव यादव के साथ टीम ने मगरही, गहिला, सुखदेवपुर, सेमर साधोपुर, शाहपुर ,पथरौर के जंगलों में शिकारियों की तलाश की। रेंजर ने कहा कि जंगल में शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।