मकान निर्माण को वन विभाग ने रोका
जासंनौगढ़ (चंदौली) प्रभागीय वनाधिकारी मनोज खरे के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी ने गुरुवार को बैरगाढ़ गांव में बन रहे पक्का मकान निर्माण कार्य आरक्षित वन भूमि बता कर रोक दिया। जबकि निर्माण कार्य कराने वाले श्याम नारायण ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जमीन भूमिधरी है। सक्षम अधिकारी ने सीमांकन के बाद ही निर्माण कार्य कराने या गिराने का आदेश दिया है।
जासं,नौगढ़ (चंदौली) : प्रभागीय वनाधिकारी मनोज खरे के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी ने गुरुवार को बैरगाढ़ गांव में बन रहे पक्का मकान निर्माण कार्य आरक्षित वन भूमि बता कर रोक दिया। जबकि निर्माण कार्य कराने वाले श्याम नारायण ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जमीन भूमिधरी है। सक्षम अधिकारी ने सीमांकन के बाद ही निर्माण कार्य कराने या गिराने का आदेश दिया है। मझगाई रेंज के महदेवा बीट में पक्का निर्माण कार्य दो माह से चल रहा था। वन र्किमयों के संरक्षण में वन भूमि पर पक्का निर्माण किए जाने की शिकायत डीएफओ से किए जाने पर निर्माण कार्य को वन विभाग ने रोकवा दिया।