चंदौली मे बसपा सुप्रीमो ने दूसरी बार प्रदीप पर जताया भरोसा, जिलाध्यक्ष की सौंपी कमान
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदीप को दूसरी बार चंदौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन पर संगठन को मजबूत करने, ...और पढ़ें

मायावती ने प्रदीप को फिर सौंपी चंदौली बसपा जिलाध्यक्ष की कमान, संगठन मजबूत करने की चुनौती।
HighLights
मायावती ने प्रदीप को दूसरी बार चंदौली जिलाध्यक्ष बनाया।
संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की चुनौती।
पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी।
जागरण संवाददाता, चंदौली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दूसरी बार प्रदीप को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वर्ष 2020 में भी उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय के बाद अब उनके सामने जिले में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की चुनौती होगी।
साथ ही पार्टी की नीतियों और मायावती के शासनकाल में किए गए कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। बसपा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की तैयारी में जुटी है। ऐसे में जिलाध्यक्ष के रूप में प्रदीप की भूमिका अहम होगी।
उन्हें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर देना होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी की रणनीति के तहत मायावती के शासनकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।
इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांवों और बूथों तक पहुंचकर लोगों से संवाद कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। संगठन की बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनता के बीच रखने पर जोर दिया जाएगा। 2020 में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके प्रदीप को संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।
