टूटा राजवाहा का तटबंध, धान की रोपाई बाधित
जागरण संवाददाता इलिया (चंदौली) सिचाई विभाग की लापरवाही के चलते कर्मनाशा राइट नहर से ि
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 06:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, इलिया (चंदौली) : सिचाई विभाग की लापरवाही के चलते कर्मनाशा राइट नहर से निकली गोविदीपुर राजवाहा शेरवा के पास टूट गई है। इससे टेल के किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। धान रोपाई का संकट उत्पन्न हो गया है। स्थिति यह कि टेल तक पहुंचने वाला पानी ढलाई वाले खेतों में ही गिर जा रहा है। इससे यह खेत जलमग्न हो गए हैं वहीं टेल के खेत सूखे पड़े हैं।
किसानों की फरियाद के बाद भी विभाग नहीं चेत रहा है। समय रहते नहर के टूटे तटबंध की मरम्मत नहीं की गई तो किसानों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें