Move to Jagran APP

प्रदर्शनी में उत्पादों की ब्रांडिग, मिलेंगे खरीदार

जनपद के औद्योगिक उत्पादों की ब्रांडिग के लिए रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें खरीदारों को आकर्षित करने के लिए उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 06:32 PM (IST)
प्रदर्शनी में उत्पादों की ब्रांडिग, मिलेंगे खरीदार
प्रदर्शनी में उत्पादों की ब्रांडिग, मिलेंगे खरीदार

जासं, चंदौली : जनपद के औद्योगिक उत्पादों की ब्रांडिग के लिए रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें खरीदारों को आकर्षित करने के लिए उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में जनपद सहित अन्य जिलों के उद्यमी भी शामिल होंगे और अपने व्यावसायिक अनुभवों को साझा करेंगे। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अफसरों संग बैठक की। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

loksabha election banner

बताया कि कृषि प्रधान जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में 100 स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें 50 स्टाल एक जनपद एक उत्पाद के रूप में चयनित जरी-जरदोजी के होंगे। शेष स्टाल विभिन्न विभागों व योजनाओं से संबंधित होंगे। प्रदर्शनी में विक्रेताओं के साथ ही खरीदारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके जरिए जिले के उत्पादों की ब्रांडिग होगी। पहले चरण में आयोजित तकनीकी सत्र में विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके बाद उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा होगी। साथ ही उद्योग को बढ़ावा देने को उठाए जाने वाले आवश्यक बिदुओं पर विचार किया जाएगा। अंत में एक घंटे का सत्र एक जनपद एक उत्पाद के लिए होगा। इसमें उत्पादों के बाबत चर्चा करने के साथ ही उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। कहा प्रदर्शनी की तैयारी अभी से शुरू कर दें। शासन स्तर से सितंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजन का निर्देश है। ऐसे में जल्द स्थान का चयन किया जाए। साथ ही अन्य जरूरी इंतजाम भी किए जाने चाहिए। ताकि उद्यमियों व आंगतुकों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे, मत्स्य अधिकारी विश्वनाथ सिंह व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.