देश की राजनीति में भाजपा की अहम भूमिका
जागरण संवाददाता कमालपुर (चंदौली) धानापुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में क
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कमालपुर (चंदौली) : धानापुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कम्हारी गांव में शुक्रवार को भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इसमें विभिन्न बिदुओं पर चर्चा की गई। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ राजकुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज पर अंकुश लग गया है। देश की राजनीति में भाजपा की भूमिका अहम है। माताएं, बहनों को सुरक्षित व सम्मान देने के लिए मिशन शक्ति लाया गया है। रामजी तिवारी, जिला मंत्री हृदयनारायण तिवारी, राधेश्याम सिंह, श्यामसुंदर सिंह, सिंह आशु, प्रदीप सिंह, चंद्रभान मौर्य, सुनील कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें