भाजपा का सपना हर गरीब का घर हो अपना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने सकलडीहा तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पदयात्रा निकाल पार्टी की नीतियां और योजनाएं बताईं। उन्होंने कहा सरकार की जो भी योजनाएं चल रही और बनाई जा रही सभी में गरीबों का हित पहले ध्यान दिया गया है। भाजपा का सपना है देश में ऐसा कोई परिवार न हो जिसके पास अपना पक्का मकान न हो।
जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने सकलडीहा तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पदयात्रा निकाल पार्टी की नीतियां और योजनाएं बताईं। उन्होंने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं चल रही और बनाई जा रही सभी में गरीबों का हित पहले ध्यान दिया गया है। भाजपा का सपना है देश में ऐसा कोई परिवार न हो जिसके पास अपना पक्का मकान न हो। मुफ्त इलाज की व्यवस्था हो। दस पांच हजार नहीं पांच लाख तक का उसे मुफ्त में इलाज मिले वह भी परिवार के एक सदस्य को नहीं पूरे परिवार को। कहा सरकार रोजगार के क्षेत्र में वृहद कार्य कर रही। उन्होंने हुदहुदीपुर, भलेहटा, वर्दीसाड़ा, गुरेहूं, शहीद गांव, भदाहूं में एक-एक परिवार से संपर्क किया, उनकी समस्याएं सुनीं।
कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गांधीजी के नाम को बेचने का काम किया, लेकिन भाजपा ने उनकी जयंती पर पदयात्रा निकाल उनके विचारों को गांव-गांव पहुंचाया। अन्य दलों के लोग सरकार में रहने पर अपनी झोली भरते हैं। कहने को बसपा गरीबों की पार्टी है लेकिन दौलत वाले लोगों से पैसा लेकर टिकट देती है। गरीबों से कोई लेना देना नहीं है। लोहियाजी को मानने वाले लोग जमकर लूट पाट करते हैं। उनसे पहले बहुत सांसद देखें होंगे झूठा आश्वासन देते रहते हैं लेकिन कोई विकास का काम नहीं करते। ज्यों ही भाजपा की सरकार राज्य में आई सभी बाधाएं दूर हो गई। कहा कि उनके द्वारा प्रस्तावित कई बड़े विकास कार्यों को सपा सरकार में अड़ंगा लगा दिया गया। इससे उनका तीन साल का समय बाधित रहा। अन्यथा विकास कार्य और तेजी से बढ़ा होता। गांधीजी की 150वीं जयंती हर विधानसभा में 150 किमी की यात्रा होनी है जो हर विधानसभा में चल रही है। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल ¨सह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, जितेंद्र पांडेय, देवेंद्र ¨सह, शशिशंकर ¨सह, शिवराज ¨सह, अभिमन्यू ¨सह, शिवशंकर पटेल, सत्यप्रकाश गुप्ता, उदयप्रताप पप्पू, आनंद ¨सह, हृ़दय तिवारी, सुजीत जायसवाल आदि मौजूद थे।