पांच सत्रों में भाजपाजनों ने कार्यकर्ताओं किया प्रशिक्षित
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग ने नगर पालिका इंटर कालेज स्थित अब्दुल हमीद शिक्षा सभागार में बुधवार से दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग ने नगर पालिका इंटर कालेज स्थित अब्दुल हमीद शिक्षा सभागार में बुधवार से दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम पांच सत्रों में चलाया गया।
प्रथम सत्र में भाजपा का इतिहास और विकास के मुख्य वक्ता सुरेंद्र सिंह, द्वितीय सत्र में हमारा विचार परिवार के मुख्य वक्ता डा. अनिल यादव, तृतीय सत्र में 2014 के बाद भारत की राजनीति में आया बदलाव हमारा दायित्व के वक्ता सुरेंद्र सिंह, चौथे सत्र में आज के भारत की मुख्यधारा वह हमारी विचारधारा के वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री गोविद यादव, पांचवें और आखिरी सत्र में व्यक्तित्व विकास के वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। शिविर में वंदे मातरम गीत के साथ शुभारंभ हुआ। कोविड-19 का पूर्ण तरीके से पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने मास्क पहनकर एवं शारीरिक दूरी बनाकर प्रशिक्षण लिया। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के कार्यों, विचारों व उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। डा. बुद्धदेव विशी, अनिल गुप्ता, राहुल जायसवाल, आलोक वरुण, गीतारानी गुप्ता, ज्योति जायसवाल, किरण शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, रीना तिवारी, महेंद्र पटेल, भानू तिवारी, रंजना शाह, सुनील विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।