भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। साथ ही रक्तदान के महत्व पर चर्चा करते हुए लोगों को इसके लिए प्रेरित किया।
जासं, चंदौली : मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। साथ ही रक्तदान के महत्व पर चर्चा की। ब्लड बैंक की ओर से भाजपा कार्यालय में कैंप लगाया गया। दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। साथ ही रक्तदान के लिए पंजीकरण भी कराया। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए। इसके कई फायदे होते हैं। शरीर में रक्त संचार की प्रक्रिया तेज हो जाती है। नपं चेयरमैन रविद्र गोड़ ने कहा रक्तदान को लेकर लोगों में तमाम भ्रांतियां हैं। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। ताकि लोग रक्तदान को स्वत: पहल करें। भाजपा युवा मोर्चा जितेंद्र पांडेय, राघवेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, आशीष रघुवंशी, सौरभ चंद्रा, काशीनाथ सिंह आदि शामिल थे। ब्लड बैंक के चिकित्सक डा. दिनेश सिंह, संजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।