भाजपाजनों ने तूफान पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री
भाजपाजनों ने तूफान पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री
जासं, चंदौली : पश्चिम बंगाल में आए तूफान पीड़ितों की मदद को भाजपाजन आगे आए हैं। शुक्रवार को राहत सामग्री से भरा ट्रक पार्टी कार्यालय से कोलकाता के लिए रवाना किया। इसमें राशन के साथ दैनिक जीवन में उपयोग में लाए जाने वाले सामान थे। पदाधिकारियों ने अभावग्रस्त लोगों की मदद की प्रतिबद्धता दोहराई।
जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा पिछले दिनों कोलकाता में आए चक्रवाती तूफान से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। ऐसी परिस्थिति में भाजपा ने आम आदमी की चिता की है। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देशभर से पार्टी कार्यकर्ता तूफान पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। तत्काल बड़ी आर्थिक मदद की घोषणा की और मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ है। कहा सरकार का प्रयास सराहनीय है। भाजपाजनों में सहयोग की होड़ है। पदाधिकारियों ने सामान से भरा वाहन कार्यालय से रवाना किया। इसमें 100 क्विटल चावल, छह क्विटल दाल, आटा, नमक, सरसों तेल, हल्दी, माचिस, साबुन आदि था। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जैनेंद्र धर, राकेश मिश्र, शिवराज सिंह, हरीश सिंह, जगत तिवारी, संतोष कश्यप आदि थे।