Move to Jagran APP

लॉकडाउन में भूखों का पेट भरने को तैयार भाजपाजन

लॉकडाउन के दौरान बेरोजगारी का दंश झेल रहे भूखों की मदद करने के लिए भाजपा तैयार है। मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में 600 क्विटल अनाज का भंडारण किया गया है। वहीं 25 हजार मास्क की भी उपलब्धता है। पार्टी ने आठ हजार परिवारों को राहत पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। फिलहाल मंडलों में राहत सामग्री भेजकर वितरण कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 06:04 PM (IST)
लॉकडाउन में भूखों का पेट भरने को तैयार भाजपाजन
लॉकडाउन में भूखों का पेट भरने को तैयार भाजपाजन

जागरण संवाददाता, चंदौली : लॉकडाउन के दौरान बेरोजगारी का दंश झेल रहे भूखों की मदद करने के लिए भाजपा तैयार है। मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में 600 क्विटल अनाज का भंडारण किया गया है। वहीं 25 हजार मास्क की भी उपलब्धता है। पार्टी ने आठ हजार परिवारों को राहत पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। फिलहाल मंडलों में राहत सामग्री भेजकर वितरण कराया जा रहा है।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय के अनाज बैंक में 493 क्विटल चावल, 96 क्विटल आटा, 34.81 क्विटल गेहूं, 700 लीटर तेल, 37 किलो गरम मसाला, 34 क्विटल नमक, दाल, आलू आदि का भंडारण किया गया है। कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों से खाद्यान्न इकट्ठा किया गया है। पार्टी की ओर से आठ हजार गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मंडल अध्यक्षों की ओर से जरूरतमंदों की लिस्ट मंगवाई जा रही है। पार्टी कार्यालय में राहत सामग्री की पैकिग कराई जा रही। इसके लिए छोटे-छोटे बैग मंगाए गए हैं। खाद्यान्न की पैकिग में एक दर्जन कार्यकर्ता अनवरत जुटे हैं। पहले चरण में मंडलों में खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जा चुका है। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की मानें तो तीन चरणों में लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय की ओर से दिशा-निर्देश के साथ ही पूरी मदद मिल रही है। खाद्यान्न, तेल खरीदने के लिए उन्होंने 50 हजार रुपये दिए। वहीं दिल्ली से 25 हजार सर्जिकल मास्क और अन्य जरूरी सामान भी भेजवाया है। खाद्यान्न के साथ ही मास्क पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों में वितरित किया जाएगा। करीब आठ हजार परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.