हादसे में बाइक सवार जख्मी
सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के निकट रविवार दोपहर में करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार सदानंद 21 साल गंभीर रूप घायल हो गया। इलाकाई लोगों ने हादसे में घायल बाइक सवार जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:58 PM (IST)
चंदौली : सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के निकट रविवार दोपहर में करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार सदानंद गंभीर रूप घायल हो गया। इलाकाई लोगों ने हादसे में घायल बाइक सवार जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर दिया। हादसे में घायल बाइक सवार बगहीं गांव का ही निवासी बताया गया है। सैयदराजा जाने के दौरान एक पुलिया को पार करते समय हादसा हो गया। चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें