Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का वन चौकी पर धरना

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के सह संयोजक महेंद्र ¨सह ने वन विभाग की ट्रांजिट शुल्क चौकी पर हो रही अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए समर्थकों संग शनिवार को चौकी के पास धरना दिया। आरोप लगाया यह कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। रेंजर की यहां मनमानी चली रही है। वास्तविक प्रपत्र दिखाने के बाद भी बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली की जाती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 08:45 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:56 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का वन चौकी पर धरना
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का वन चौकी पर धरना

जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के सह संयोजक महेंद्र ¨सह ने वन विभाग की ट्रांजिट शुल्क चौकी पर हो रही अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए समर्थकों संग शनिवार को चौकी के पास धरना दिया। आरोप लगाया कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। रेंजर की यहां मनमानी चल रही है। वास्तविक प्रपत्र दिखाने के बाद भी बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली की जाती है। इससे हाईवे पर जाम लगता है, यात्री हमेशा परेशान रहते हैं।

loksabha election banner

कहा हर रोज लगभग 1400 ट्रक बालू लेकर गुजरते हैं। उनके पास खनन स्थल का वास्तविक प्रपत्र होता है लेकिन वन विभाग उसे नहीं मानता। जबरदस्ती ट्रक चालकों, व्यापारियों को फर्जी बिल, बिल्टी लेने को विवश किया जाता है। इसका उन्हें पांच सौ रुपये अतिरिक्त देना पड़ता है। यदि 500 रुपये नहीं दिया जाता तो चालकों को परेशान, प्रताड़ित और मारा पीटा जाता है। आरोप कि विभाग के बगही कार्यालय पर 10-12 बाहरी लोगों को लाठी, डंडे, असलहों के साथ रखा जाता है। ये लोग जोर जबरदस्ती करके वसूली करते हैं। इससे हर समय लगे जाम से मरीजों, छात्रों व सवारी वाहनों को परेशानी उठानी पड़ती है। ओवरटेक करने में अक्सर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। कहा भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। पिछले दिनों इसकी शिकायत बरहनी प्रमुख ने भी की लेकिन आज तक अवैध वसूली बंद नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से विधिवत जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके बरहनी प्रमुख गुड्डू गुप्ता, सत्येंद्र मौर्य, दीपू कुमार, विनोद ¨सह, रवींद्र ¨सह, धर्मेंद्र उपाध्याय, लक्ष्मी पांडेय, संतोष ¨सह, बाबूलाल ¨सह, कक्कू राय, राम धवल पासवान, गोपाल ¨सह, संजय चौहान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। अध्यक्षता संत विलास ¨सह व संचालन शिव कुमार मौर्य ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.