दस बजे दिखे बाबू और अफसर भी रहे मौजूद
जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : धीरे-धीरे ही सही लेकिन सरकारी दफ्तरों में बदलाव की
जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : धीरे-धीरे ही सही लेकिन सरकारी दफ्तरों में बदलाव की बयार बहने लगी है। ये बातें हम नहीं बल्कि कैमरे में कैद अधिकारियों और कर्मचारियों की तस्वीरें कह रही हैं। अभियान दैनिक जागरण के आफिस लाइव कार्यक्रम का था। अधिकारी व कर्मचारी सुबह से ही निर्धारित समय से सरकारी कार्य निबटाने नजर आए। लाजिमी है साहब राइट टाइम होंगे तो मातहत को ज्ञान देने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
जागरण की टीम सुबह दस बजे ही ब्लॉक संसाधन केंद्र जा पहुंची। दफ्तर खुला था अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यो में व्यस्त नजर आए। खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश ¨सह दफ्तर में कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। कंप्यूटर कक्ष का रुख किया गया तो आपरेटर अभिषेक ¨सह नजर आए। वह कंप्यूटर पर कोई काम निबटाने में जुटे थे। इसके अलावा सह समन्वयक कार्यालय में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति नजर आई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दफ्तर के निर्धारित समय का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कर्मचारियों को भी इसका पालन करने की हिदायत दी गई है। स्वयं निर्धारित समय से दफ्तर पहुंचने का प्रयास करता हूं। लाजिमी है, अफसर समय से होंगे तो दूसरों को दुरुस्त करने में गुरेज नहीं होगा। गौरतलब है कि योगी सरकार कर्मचारियों व अधिकारियों को दफ्तर सुबह दस बजे भेजने को सभी तरह के कवायद कर रही है। बायोमिट्रिक मशीनें लगाई जा रही है। जिससे कर्मचारियों के आने-जाने के समय में फेरबदल नहीं किया जा सके। शुरुआत में नाराजगी दिखी लेकिन वक्त के साथ सख्ती का असर सरकारी दफ्तरों में नजर आने लगा है।