नारी सशक्तिकरण को निकाली जागरूकता रैली
महिला सामाख्या ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सोमवार को नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
जासं,सकलडीहा(चंदौली): महिला सामाख्या ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सोमवार को नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। गोष्ठी के माध्यम से गांवों में महिलाओं के प्रति होने वाली घरेलू ¨हसा के प्रति जागरूक किया गया।
रचना श्रीवास्तव ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज मे आज भी महिलाओं को दोयम दर्जा हासिल है। कहने को तो उन्हें हर क्षेत्र में आरक्षण दिया गया है लेकिन यह सिर्फ किताबी बातें हैं। धरातल पर इसका हकीकत से कोई वास्ता नही है। अब महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति सचेत व जागरूक होना होगा। साथ ही शिक्षित होकर खुद के पैरों पर खड़ा होना आवश्यक है। 181 व 1090 महिला हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर रीता, रेनू, साधना, रंधा, राधिका व मंजू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।