पीडीडीयू जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक से भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक
पीडीडीयू जंक्शन पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसमें रेल यात्रियों ...और पढ़ें

पीडीडीयू जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक से भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता।
HighLights
पीडीडीयू जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का मंचन।
ईमानदारी और पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का संदेश।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत हुआ यह विशेष आयोजन।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता के साथ ईमानदारी और पारदर्शिता जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कार्य और व्यवहार में नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देनी होगी। इसी संदेश के साथ गुरुवार शाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के यात्री परिसर में नुक्कड़ नाटक रहे सदा सतर्क का मंचन किया गया।
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर के सतर्कता विभाग की टीम ने नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों और आमजन को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से अवगत कराया।पूर्व मध्य रेल में 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत यह आयोजन किया गया। इससे पहले दोपहर में गया जंक्शन के सिटी साइड स्थित पोर्टिको क्षेत्र में भी नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ।
कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा अपनाकर ही भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करना और ईमानदारी के महत्व को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम के दौरान रेलकर्मियों और यात्रियों ने नाटक के माध्यम से दिए गए संदेश को देखा और समझा। नुक्कड़ नाटक का लेखन एवं निर्देशन अरुण कुमार सिंह ने किया। प्रस्तुति में मुख्यालय के सतर्कता विभाग की टीम के सदस्य शिव कुमार पासवान, संतोष कुमार शर्मा, संतोष कुमार पांडेय, रंजन कुमार सिंह, राजेश कुमार, शिप्पी कुमारी, चंदन कुमार शर्मा, विनोद कुमार और अविनाश किशोर ने भूमिका निभाई। विजय कुमार ने नाल वादन किया। इस दौरान मुख्यालय के मुख्य सतर्कता निरीक्षक (ट्रैफिक) अजीत कुमार सहित स्टेशन के रेल अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे।
