अव्वल छात्रों को किया गया सम्मानित
सीबीएसई दसवीं अव्वल आए छात्रों के साथ सनबीम विद्यालय के शिक्षकजासं पीडीडीयू नगर (चंदौली) दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई दसवीं में अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के गौरव सिंह ने टॉप किया। सायमा नसीम 98 प्रतिशत, अरुण कुमार को 97.40, अंकित आर्य को 97.20, चित्रा सिन्हा को 97.20, आदर्श प्रताप सिंह को 97, अभिषेक घोष को 98.80, आर्यन कुमार 96.80, गुनचिता श्रीवास्तव 96.60, मानामी दास 96.40, पियूष सिंह 95.8, द्विज ओम ओशिन 95.40, अर्पिता तुलस्यान 95.20, स्नेहल कुमारी 95.20, दीक्षा 95.20 और अंकिता श्रीवास्तव को 95 फीसद अंक प्राप्त होने पर बधाई दी। विद्यालय के सचिव यदुराज कानूडिया ने कहा शिक्षा सभी के जीवन में, व्यक्तित्व का निर्माण, ज्ञान और कौशल में सुधार करके, एक सभ्य मनुष्य बनाने में महान भूमिका निभाती है। यह एक व्यक्ति को भले और अच्छे के बारे में सोचने की क्षमता प्रदान करती है। देश में शिक्षा की तीन श्रेणियां हैं, प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा। यह चीजों और परिस्थितियों का विश्लेषण करने के लिए हमारे कौशल, चरित्र और पूरे व्यक्तित्व को विकसित करती है। प्रबंध समिति के सदस्य सुभाष तुलस्यान, अभिषेक तुलस्यान, निदेशिका श्वेता कानूडिया, प्रधानाचार्य सीके पालित, जयप्रकाश पाठक, स्मृति खन्ना, रामप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप