Move to Jagran APP

तेजी से बढ़ रहा महिलाओं पर अत्याचार

भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला इकाई की ओर से बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ सदर ब्लाक परिसर में चल रहे 24 घंटे का क्रमिक भूख हड़ताल रविवार को समाप्त हो गया। भूख हड़ताल पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद्र, जालधंर व शोभनाथ को पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्यारे ने जूस पिलाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 12:37 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 12:37 AM (IST)
तेजी से बढ़ रहा महिलाओं पर अत्याचार
तेजी से बढ़ रहा महिलाओं पर अत्याचार

जागरण संवाददाता, चंदौली : भारत की जनवादी नौजवान सभा ने बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ सदर ब्लाक परिसर भूख हड़ताल की। 24 घंटे के क्रमिक अनशन में वे सरकार पर जमकर बरसे। दोपहर बाद समय पूरा होने पर प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद्र, जालंधर व शोभनाथ को पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्यारे ने जूस पिलाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान, मजदूर, नौजवान विरोधी है। ऐसी सरकार से जनता को सतर्क रहना होगा। देश व प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसके रोकने में सरकार पूरी तरह से फेल है। मनरेगा का बजट घटाकर मजदूरों को परेशानी में डाल दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्यारे ने कहा इस सरकार में नौजवान, किसान, व्यापारी सहित समाज के सभी वर्ग के लोग परेशान हो गए हैं। नए कल कारखाने नहीं लग रहे, बल्कि बंद होने लगे हैं। इससे मजूदरों के ऊपर संकट आ गया है। इस दौरान सहेंद्र, किशोरी, लालजी, नंदू, धर्मेंद्र, राम भरोस, मनीष आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता शोभनाथ व संचालन जैनुल आब्दीन ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.