एएसपी को पत्रक सौंप की सुरक्षा की मांग
जागरण संवाददाता चंदौली एएसपी को पत्रक सौंप की सुरक्षा की मांग ल
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 07:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंदौली : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप सुरक्षा की मांग की। कहा व्यापारियों के साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इससे व्यापारी भयभीत हैं। 12 सितंबर को अलीगढ़ जिले में आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े डकैती हो गई। इससे ज्वेलर्स सहित व्यापारियों में भय है। घटना से प्रदेश के व्यापारियों में रोष है। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा व्यापारियों के साथ आए दिन चोरी, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश व जिले के व्यापारियों के लिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए। नगर अध्यक्ष बबलू सोनी, अमितकांत केशरी, लवकुश सेठ, लखन सेठ, घूरेलाल कन्नौजिया, देवेंद्र नारायण तिवारी, अर्चना देवी सभासद व महिला जिलाध्यक्ष आदि शामिल थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें