हेतमपुर किला का पुरातत्व विभाग ने किया निरीक्षण
जासं, कमालपुर (चंदौली) : धानापुर विकास क्षेत्र के हेतमपुर गांव में गुरुवार को ऐतिहासिक हेतमपुर किला
जासं, कमालपुर (चंदौली) : धानापुर विकास क्षेत्र के हेतमपुर गांव में गुरुवार को ऐतिहासिक हेतमपुर किला का पुरातत्व विभाग सारनाथ ने निरीक्षण किया। यहां चल रहे मरम्मत कार्यों को मानक के अनुरूप पाया गया। क्षेत्र के लोगो में मरम्मत कार्य को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।
लगभग 300 साल पुराना किला जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। इस पर पुरातत्व विभाग सारनाथ ने संज्ञान लिया और मरम्मत शुरू की। करीब पांच साल से यहां कार्य चल रहा है। मरम्मत होने से किले का स्वरूप ही बदल गया है। हेतमपुर किले में चल रहे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने गुरुवार को एकाएक सारनाथ मंडल कार्यालय से रामनरेश यादव (नक्सानविश) पहुंच गए। लगभग एक घंटा तक चले गहन निरीक्षण के बाद उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को मानक के अनुरूप एवं मापदंडों पर खरा पाया। इस दौरान साइट इंचार्ज रजनीश कुमार सिंह, एमटीएस कर्मचारी सुधीर कुमार, ठेकेदार लवकुश, पार्ट टाइमर विनय त्रिपाठी, रेकाबुद्दीन खान, बल्ली उपाध्याय, नीरज पांडेय, उदय पांडेय आदि मौजूद रहे।