Move to Jagran APP

सोनभद्र व उन्नाव की घटना पर नाराजगी

बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुई। सोनभद्र नरसंहार व उन्नाव की घटना पर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही गरीबों का उत्पीड़न रोकने की मांग की। मुख्य अतिथि जोन इंचार्ज डा. मदनराम ने कहा भाजपा के

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 08:29 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 06:28 AM (IST)
सोनभद्र व उन्नाव की घटना पर नाराजगी
सोनभद्र व उन्नाव की घटना पर नाराजगी

जासं, चंदौली : बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुई। सोनभद्र नरसंहार व उन्नाव की घटना पर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही गरीबों का उत्पीड़न रोकने की मांग की। मुख्य अतिथि जोन इंचार्ज डा. मदनराम ने कहा भाजपा के शासन काल में देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम हो गया है। आए दिन गरीबों पर हमले हो रहे हैं। वहीं महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटित हो रही हैं। शासन सत्ता के इशारे पर ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इसमें सत्तारुढ़ दल के जनप्रतिनिधियों की भूमिका शामिल है। चेताया कि यदि गरीबों पर अत्याचार नहीं रुका तो उग्र आंदोलन को विवश होंगे। जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, महेंद्र राव, मुसाफिर सिंह चौहान, तिलकधारी बिद, अमरेश कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश शर्मा मौजूद थे। संचालन रामविलास सोनकर ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.