राष्ट्रीय कृषि उन्नति मेला का लाइव टेलिकास्ट देखेंगे अन्नदाता
जासं, चंदौली: नई दिल्ली के पूसा में आयोजित राष्ट्रीय कृषि उन्नति मेले का शनिवार को धान के क
जासं, चंदौली: नई दिल्ली के पूसा में आयोजित राष्ट्रीय कृषि उन्नति मेले का शनिवार को धान के कटोरे के किसान सीधा प्रसारण देखेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में लाइव टेलिकास्ट को सैकड़ों किसानों को आमंत्रित किया गया है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को कृषि वैज्ञानिकों ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाया। मेले का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।
भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में देश भर के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारियों की नेशलन कांफ्रेस आयोजित की गई है। 16 से 18 मार्च तक तीन दिवसीय कांफ्रेस में किसानों की आय दोगुनी करने व कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीक को बढ़ावा देने पर मंथन किया जाएगा। साथ ही मेले के जरिए किसानों को खेती व पशुपालन के साथ अन्य रोजगार के प्रति प्रेरित किया जाएगा। मेले में देश भर के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें चंदौली केवीके की ओर से बत्तख पालन की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बताया जाएगा कि किसान खेती के साथ बत्तख पालन से कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं अन्य केंद्रों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी को लाइव टेलीकास्ट के जरिए जिले के किसानों को अवगत कराया जाएगा। सुबह साढ़े दस से बारह बजे तक आयोजित कार्यक्रम में किसान खेती की नवीन तकनीक की जानकारी तो लेंगे ही, मन में उठने वाले सवालों का जवाब भी प्राप्त कर सकेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के इंजीनियर विनोद ¨सह व डा. समीर पांडेय ने बताया कि जिले भर के किसानों से सम्पर्क किया गया है। वहीं सरकार की ओर से जारी निर्देश के तहत लाइव कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। ताकि सरकार की ओर से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा सके। कृषि वैज्ञानिक डा. अभयदीप गौतम ने बताया कि लाइव प्रसारण का मूल उद्देश्य किसानों को विविध जानकारियों से अवगत कराना है ताकि जिले के किसान भी उन्नत खेती के जरिए अपनी आíथक स्थिति को सु²ढ़ कर सकें।