Move to Jagran APP

वाहन पर भाजपा का झंडा व पुलिस का लोगो लगाकर रहे पशु तस्करी

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पशु तस्करी रोकने को शासन की सख्ती और पुलिस की मुस्तैदी के ज

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:42 PM (IST)
वाहन पर भाजपा का झंडा व पुलिस का लोगो लगाकर रहे पशु तस्करी
वाहन पर भाजपा का झंडा व पुलिस का लोगो लगाकर रहे पशु तस्करी

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पशु तस्करी रोकने को शासन की सख्ती और पुलिस की मुस्तैदी के जवाब में तस्कर भी नए पैंतरे आजमा रहे हैं। गुरुवार की तड़के पुलिस ने पड़ाव क्षेत्र के एक स्कूल के पास भाजपा का झंडा और पुलिस लोगो लगे बोलेरो वाहन से तीन गोवंश बरामद किए। गाड़ी के आगे और पीछे अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित हैं। पकड़े जाने से पहले तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का भी प्रयास किया। लेकिन उनकी चाल कामयाब नहीं हो सकी। हालांकि दो तस्कर चकमा देकर भागने में सफल रहे जबकि एक पकड़ा गया। वाहन में पीछे की सीट हटाकर पशु ठूंसे गए थे। आरोपित ने बताया कि वध के लिए बिहार के रास्ते बंगाल ले जाए जा रहे थे।

loksabha election banner

प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्र ने बताया अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धर-पकड़ को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। उप निरीक्षक मो. सलीम हमराहियों के साथ जीटी रोड पर मुस्तैद थे। स्कूल के पास एक बोलेरो तेज गति से आती दिखाई दी। वाहन के आगे भाजपा का झंडा और पुलिस का लोगो लगा था। उसे रुकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक ने गति अप्रत्याशित रूप से बढ़ाते हुए पुलिस टीम को रौंदने का प्रयास किया। लेकिन सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराकर रुक गई। जब तक पुलिसकर्मी पहुंचते दो व्यक्ति भागने में सफल रहे। तीसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। बचने के प्रयास में कुछ पुलिसकर्मी आंशिक रूप से चोटिल भी हो गए। वाहन के आगे और पीछे अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित थे तथा गाड़ी में पीछे तीन पशुओं को क्रूरतापूर्वक ठूंसा गया था। पकड़े गए आरोपित ने अपनी पहचान अजीत कुमार निवासी जंसो की मड़ई थाना अलीनगर के रूप में की गई। बताया कि बरामद पशुओं को वध के लिए बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन पर सत्तापक्ष का झंडा लगाया था। पुलिस ने साथियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.