मुगलसराय रंग महोत्सव का सद्भावना दौड़ से हुआ आगाज
स्मिता नाट्य संस्थान की ओर से आयोजित चार दिवसीय मुगलसराय रंग महोत्सव का मंगलवार को सछ्वावना दौड़ के साथ रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्य अथिति नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संतोष खरवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से आयोजित चार दिवसीय मुगलसराय रंग महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को सद्भावना दौड़ के साथ हुआ। दौड़ शास्त्री पार्क से शुरू होकर सुभाष पार्क पहुंचकर समाप्त हुई।
नगर पालिका इंटर कालेज के भारत स्काउट गाइड, ज्योति कांवेंट स्कूल, अलीनगर के छात्र दौड़ में शामिल हुए। उम्मीद जताई चालू वर्ष में एक प्रेक्षागृह बनेगा। अध्यक्षता करते हुए डा. आनंद श्रीवास्तव ने सुभाष पार्क में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा संस्था नाट्य की अलख जगाने का कार्य कर रही। नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा प्रतिभागियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जन्म लेती है। कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कार्यक्रम एक से चार जनवरी तक चलेगा। रंग संस्थाओं द्वारा नाटक, लोकनृत्य, लोकगीत व फैशन शो और स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम रविनगर स्थित शुभकामना पब्लिक स्कूल में होगा। इस मौके पर डीके जायसवाल, संजय शर्मा, अनिल मौर्य, राजेश चौहान, रामसकल यादव, निक्की गुप्ता, संजीवन यादव, विवेक चौहान, रोहित ¨सह, राहुल ¨सह आदि उपस्थित थे।