गहमागहमी के बीच अधिवक्ताओं ने किया मतदान
सिविल बार एसोसिएशन 2019 के वार्षिक चुनाव में शनिवार को गहमा गहमी के बीच अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। देर शाम मतगणना का कार्य आरंभ किया गया। उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को अपने पक्ष में करने को एड़ी चोटी का जोर लगाया। मतदान के बाबत पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर चार-चार उम्मीदवारों की दावेदारी से
जासं, चंदौली : सिविल बार एसोसिएशन 2019 के वार्षिक चुनाव में शनिवार को गहमागहमी के बीच अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। देर शाम मतगणना का कार्य आरंभ किया गया। उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को अपने पक्ष में करने को एड़ी चोटी का जोर लगाया। मतदान के बाबत पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर चार-चार उम्मीदवारों की दावेदारी से चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिला।
बार चुनाव में नाम वापसी के बाद से ही जीत हासिल करने को उम्मीदवारों की ओर से एड़ी चोटी का जोर लगा दिया गया था। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने को निवेदन करने के साथ पंपलेट बांटे गए। शनिवार को सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ हुई। शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही लेकिन ज्यों ज्यों दिन चढ़ता गया, तेजी आती गई। दोपहर तीन बजे तक अधिकांश मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। शाम चार बजे मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र प्रताप ¨सह, डा. वीरेंद्र प्रताप ¨सह, हरिभूषण तिवारी व महेंद्र प्रताप ¨सह के बीच मुकाबला रहा। वहीं महामंत्री पद पर अजय कुमार, दुर्गेश पाण्डेय, राजन ¨सह व रामकृत ने अपना भाग्य आजमाया। उपाध्यक्ष व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी उम्मीदवार आमने-सामने रहे। इसके इतर संयुक्त मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए भी मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। देर शाम मतगणना का कार्य आरंभ हुआ। समाचार दिए जाने तक मतगणना का कार्य जारी था।