Move to Jagran APP

अपर महाप्रबंधक ने जंक्शन का किया निरीक्षण

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के अपर महाप्रबंधक अरुण कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। सर्कुलेटिग एरिया में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ रेल मंडल चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किए। आरपीएफ की नई बैरक की भी सूक्ष्मता से जांच की। रनिग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिए। उन्होंनें अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 08:25 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 06:21 AM (IST)
अपर महाप्रबंधक ने जंक्शन का किया निरीक्षण
अपर महाप्रबंधक ने जंक्शन का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर जोन के अपर महाप्रबंधक अरुण कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। सर्कुलेटिग एरिया में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ रेल मंडल चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। आरपीएफ की नई बैरक की भी जांच की। रनिग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

loksabha election banner

एजीएम दोपहर में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने निकले। स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं को देखा। सर्कुलेटिग एरिया में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। एजीएम ने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। प्लेटफार्म संख्या 1-2 स्थित चालक व गार्ड रनिग रूम की गहनता से जांच की। रनिग रूम 556 की व्यवस्थाएं देखीं और परिसर में पौधरोपण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को भोजनालय में सफाई के लिए निर्देश दिए। तत्पश्चात अपर महाप्रबंधक ने मंडल रेल चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को चिकित्सक से परामर्श के लिए क्रमवार टोकन प्रणाली के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में मंडल चिकित्सा अधीक्षक एवं उपस्थित चिकित्सकों से विचार विमर्श किया। एजीएम लोको कालोनी स्थित नई आरपीएफ बैरक को चेक किया। अपर महाप्रबंधक डीआरएम के साथ मंडल कार्यालय पहुंचे। मंडल सभागार में वरीय अधिकारियों संग मंडल में चल रहे विकास कार्यों का पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया और विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक राकेश रौशन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, वरीय मंडल अभियंता समन्वय अतुल कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा, स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता बीके यादव, वरीय मंडल विद्युत अभियंता सामान्य एसपीएस यादव, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता समाडि श्रवण कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (ओपी) एमके तिवारी, मंडल अभियंता एसके राय, सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.