Move to Jagran APP

महान स्वतंत्रता सेनानी थे अबुल कलाम

सोमवार की शाम जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम शिक्षा मंत्री व भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई।चौरहट स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तदोपरांत कांग्रेसजनों ने गांव के पुरानी बस्ती में जाकर छोटे-छोटे बच्चों के बीच बिस्कुट वह फल वितरित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 07:44 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:21 AM (IST)
महान स्वतंत्रता सेनानी थे अबुल कलाम
महान स्वतंत्रता सेनानी थे अबुल कलाम

जासं, पड़ाव (चंदौली) : कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से देश के प्रथम शिक्षा मंत्री व भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। चौरहट कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। गांव की बस्तियों में बच्चों को बिस्कुट व फल बांटा। जिलाध्यक्ष औसाफ अहमद सिद्दीकी ने कहा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद कई भाषाओं के ज्ञानी थे। उन्होंने देश में शिक्षा को मजबूत किया। 1947 से लेकर 1958 तक पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री रहे। डा. सुल्तान खान, शाहिद तौसीफ, अफसार अहमद, फहीम कादरी साहब, तबरेज अहमद, इरफान अहमद, असलम, मिनहाज, सलाउद्दीन आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.