विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में तख्त पर हाइड्रोसील का आपरेशन करने का वीडियो हो रहा वायरल

By Lokesh Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 09:50 PM (IST)

चंदौली के सैदूपुर बाजार में तख्त पर हाइड्रोसील के ऑपरेशन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की ...और पढ़ें

चंदौली में तख्त पर हाइड्रोसील ऑपरेशन का वीडियो वायरल स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल।

चंदौली में तख्त पर हाइड्रोसील ऑपरेशन का वीडियो वायरल स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल।

HighLights

  1. सैदूपुर बाजार में तख्त पर हाइड्रोसील ऑपरेशन का वीडियो वायरल।

  2. स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए।

  3. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए।

जागरण संवाददाता, इलिया (चंदौली)! सैदूपुर बाजार में तख्त पर लिटाकर एक व्यक्ति का हाइड्रोसील का आपरेशन किए जाने का वीडियो प्रचलित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहें हैं। वीडियो में एक व्यक्ति सिरिंज में इंजेक्शन भरता और अन्य लोग रोगी के घाव पर टांके लगाते दिखाई दे रहें हैं।

हालांकि, दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कथित चिकित्सक चार अन्य रोगियों के इंतजार करने की बात कहते सुनाई दे रहें हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पारितोष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।