एक दर्जन संग्रहकर्मियों का रुका वेतन
डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश के बावजूद मानक के अनरूप वसूली न होने पर शुक्रवार को तहसीलदार नुपूर सिंह ने आधा दर्जन अमीन और संग्रह धावकों का अग्रिम आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 05:45 PM (IST)
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : मानक के अनरूप वसूली न होने पर शुक्रवार को तहसीलदार नुपूर सिंह ने आधा दर्जन अमीन और संग्रह धावकों के वेतन पर रोक लगा दी। तहसीलदार की इस कार्रवाई से संग्रह विभाग के अमीनों में खलबली मची है। चेताया शीघ्र वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई होगी।
तहसीलदार ने अमीनों के साथ फरवरी माह की वसूली समीक्षा की। अमीन वीरेन्द्र कुमार सिंह, राधेश्याम श्रीवास्तव, सुरेश पाठक, राजकुमार व नायब यादव सहित आधा दर्जन संग्रह धावकों की वसूली संतोषजनक नहीं थी। इससे नाराज होकर उन्होंने उनके वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें