विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरवरी 2027 में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा में चंदौली के 60 हजार विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में होंगे शाम‍िल

By Uday Nath Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 04:53 PM (IST)

चंदौली जिले में 2027 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 60 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा केंद्र ...और पढ़ें

चंदौली में 60 हजार विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड 2027 की परीक्षा, केंद्र निर्धारण शुरू।

चंदौली में 60 हजार विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड 2027 की परीक्षा, केंद्र निर्धारण शुरू।

HighLights

  1. चंदौली में 60 हजार विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा।

  2. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए पंजीकरण पूरा।

  3. परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया हुई शुरू, अनंतिम सूची जल्द।

जागरण संवाददाता, चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले के लगभग 60 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की तैयारी शुरू हो गई है। पांच फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

डीआइओएस धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार से विभाग केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया आरंभ कर दिया है। इसके बाद अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की जाएगी। सूची पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और प्रधानाचार्यों से आपत्तियां मांगी जाएंगी।

हाईस्कूल में 31,786 संस्थागत और 40 व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं, इंटरमीडिएट में 27,422 संस्थागत और 481 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस प्रकार दोनों कक्षाओं में कुल 59,729 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है। जबकि, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।

वहीं, परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया के तहत विभाग पहले केंद्रों की अनंतिम सूची तैयार कर जारी करेगा। सूची प्रकाशित होने के बाद छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। इस अवधि में केंद्रों से संबंधित आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। निर्धारित समय में प्राप्त आपत्तियों की जांच कर उनका निस्तारण किया जाएगा।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा निर्णय

परीक्षा केंद्रों को लेकर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूरी कराई जाएगी। आपत्तियों के परीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची निर्धारित की जाएगी। विभाग की ओर से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को तय समय में पूरा करने की तैयारी की जा रही है, ताकि बोर्ड परीक्षा से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

एक नजर

  • 59,729 कुल परीक्षार्थी पंजीकृत हैं दोनों कक्षाओं में
  • 31, 826 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीकरण
  • 27,903 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की देंगे परीक्षा