शिविर में 50 महिलाएं मोतियाबिद आपरेशन को चिन्हित
ओम सांई सेवा समिति के तत्वाधान में गुरूवार को सांई मंदिर पर नि शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 150 महिलाओं का पंजीकरण किया गया। जिसमें 50 महिलाओं और बुर्जुगों का मोतियाबिद का आपरेशन किया जायेगा।
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : ओम सांई सेवा समिति की ओर से गुरुवार को सांई मंदिर में मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 150 महिलाओं का पंजीकरण किया, 50 महिलाओं और बुजुर्गों का मोतियाबिद का आपरेशन किया जाएगा।
मारवाड़ी अस्पताल की चिकित्सीय टीम ने सांई मंदिर परिसर में यशवंत सिंह और अनिल चौबे द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया। आधुनिक तकनीक से 50 महिलाओं की आंखों के आपरेशन के लिए पंजीकरण किया गया। करीब सौ से अधिक लोगों को जांच के बाद चश्मा व दवा दी गई। डा. जीके मल्होत्रा, डा. अनिल प्रजापति, डा. लल्लन प्रसाद, डा. राजेन्द्र कुशवाहा, यशवंत सिंह, मुकेश नंदन, शेखर राय, राधेश्याम मास्टर व विनय पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।