गंगा तट पर परिणय सूत्र में बंधे 47 जोड़े
राजा विराट की नगरी पश्चिम वाहिनी मां गंगा का पवित्र स्थल चहनियां ब्लाक परिसर शनिवार को शहनाई के धून से गूंज उठा। सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत 47 जोड़े जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में परिणय सूत्र में बंधे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सरकार द्वारा प्रदान किउ गए उपहार व अन्य सामग्री भेंट की।
जासं, चहनियां (चंदौली) : पश्चिम वाहिनी मां गंगा के पवित्र तट पर स्थित ब्लाक परिसर शनिवार को सुमधुर शहनाईयों से गूंज उठा। सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत 47 जोड़े जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में परिणय सूत्र में बंधे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सामूहिक विवाह को लेकर एक दिन पूर्व से मंडप को सजाने संवारने का कार्य आरंभ हो गया था। शनिवार को सुबह दस बजे तक मंडप वर वधु व घरातियों, बरातियों से पट गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों ने सात फेरे लिए। ब्लाक प्रमुख पति कुंवर सोनकर व बाल पुष्टाहार परियोजना अधिकारी मीना गुप्ता ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। बीडीओ आशा देवी ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ विवाह मंडप में मौजूद लोगों को सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी दी। नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से प्रदत्त उपहार व विवाह का प्रमाण पत्र दिया गया। प्रेमप्रकाश आर्य, ग्राम प्रधान भज्जू सिंह चौहान, डा. दीपक चौधरी, सुदर्शन यादव, अशोक मिश्रा, बनवारी पाडेय, एडीओ समाज कल्याण श्याम लाल यादव, ग्राम विकास अधिकारी हवलदार यादव, धर्मेन्द्र सिंह आनंद, नित्यानन्द सिंह , मनोज कुमार सागर, धनंजय सिंह, रामअवतार, इंद्रभूषण दुबे सहित वर वधू के परिजन व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन दीनानाथ यादव ने किया