Move to Jagran APP

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान में 33 सीज

जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 43 वाहनों का चालान व 33 को सीज किया गया। तीन दिन तक चले अभियान से विभाग को 7 लाख

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 09:10 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 09:10 PM (IST)
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान में 33 सीज
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान में 33 सीज

जासं, चंदौली : जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 43 वाहनों का चालान व 33 को सीज किया गया। तीन दिन तक चले अभियान से विभाग को 7 लाख 80 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।

loksabha election banner

डीएम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि अहरौरा से शिकारगंज व शहाबगंज रोड पर धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का संचालन किया जा रहा है। निर्देश पर एसडीएम चकिया दिप्ती देव यादव, सीओ कुंवर प्रभात के साथ परिवहन विभाग की टीम ने छापेमारी की। वहीं औद्योगिक नगर से सैयदराजा व चहनियां, सकलडीहा रोड पर भी वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में 43 वाहनों का चालान कर 33 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश ¨सह ने बताया कि 3 से 5 जनवरी तक चले अभियान में 33 वाहनों को सीज किया गया है। आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा। ताकि ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके। टीम में यात्री कर मालकर अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा व पुलिस कर्मी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.