राजस्व के सात बकाएदारों से 29 लाख वसूले
जागरण संवाददाता नियामताबाद (चंदौली) मुगलसराय तहसील प्रशासन ने सात बकाएदारों से 29 लाख एक ह
जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) :मुगलसराय तहसील प्रशासन ने सात बकाएदारों से 29 लाख एक हजार 125 रुपये की वसूली की। अचानक हुई कार्रवाई से बकाएदारों में खलबली मच गई। नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह सिगरौली फिनलीज प्रालि कार्यालय पहुंचे। यहां व्यापार कर का बकाया 15 लाख की वसूली की। एसवीसी मिनरल से 9 लाख 55 हजार, जन्नत इंटरप्राइजेज से एक लाख 65 हजार व पूनम कोल सप्लायर से 50 हजार की वसूली की गई।
मेसकास ईंट उद्योग नाथूपुर से रायल्टी का बकाया दो लाख रुपए व शिव ब्रिकफील्ड पटपरा से 20 हजार की वसूली हुई। बिजली विभाग के बकाएदार पीडीडीयू नगर के वेस्टर्न बाजार निवासी अनिल जायसवाल से दस हजार वसूला। नायब तहसीलदार ने बताया बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान जारी रहेगा। टीम में अखिलेश मिश्र, सुनील मिश्र, मदन मुरारी लाल, गयासुद्दीन, वीरेंद्र पासवान, ओमप्रकाश आदि थे।