24 घंटे सेवा देगा निर्वाचन का कंट्रोल रूम
?????? ????? ?? ????? ??????? ????? ?? ??? ???? ??????? ?? ?????????? ??? ??????? ??? ?? ??????? ?? ?? ??? ?? ?? ???????? ??? 24 ???? ???? ????? ?????? ???? ?????? ?? ???? 1950 ? 05412-262614 ???? ?? ??? ?? ??? ?? ?????? ???? ??? ???? ???? ??????? ??? ??????? ???????? ???? ?????? ???? ???? ?? ????? ?? ???? 7 ?? 3 ????? 3 ?? 11
जासं, चंदौली : लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। यह आम नागरिकों को 24 घंटे सेवा देगा। नागरिक अपनी समस्या के बाबत 1950 व 05412-262614 नंबर पर कभी भी काल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी उपायुक्त स्वत: रोजगार एमपी चौबे ने बताया कि सुबह 7 से 3, दोपहर 3 से 11 व रात 11 से सुबह 7 बजे तक फोन उठाने को कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कहा ज्यादातर शिकायत मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व वोटर आइडी के बाबत आ रही हैं। अब तक 93 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। शिकायतों के निस्तारण को संबंधित को सूचित किया जा रहा है। ताकि समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके।