परिणय सूत्र में बंधे18 जोड़े
जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को रेमा
जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को रेमा गांव के शिव मंदिर परिसर में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 16 ¨हदू व दो मुस्लिम जोड़े शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
कहा, समाज के ऐसे वर्ग के लोग जो अपने पुत्र व पुत्रियों की शादी धूमधाम से नहीं कर पाते हैं, उनके लिए प्रदेश सरकार यह योजना संचालित कर रही है। एक ही मंडप में एक साथ सत्रह जोड़ों की शादी होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सीडीओ को सभी नव विवाहित जोड़ों को प्रधानमंत्री बीमा योजना व उज्ज्वला योजना से लाभान्वित करने को कहा। विधायक साधना ¨सह ने कहा, सामूहिक विवाह का आयोजन पुनीत कार्य है। उन्होंने सभी नव दंपतियों को शौचालय व पात्रता के आधार पर पीएम आवास देने की घोषणा की। मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने कहा नवविवाहित कन्या के खाते में 20 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा 10 हजार रुपए की सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाती है। आवाहन किया अधिक से अधिक लोग इस योजना में पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठाएं। सजा था विवाह स्थल
विवाह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्य पंडाल के अतिरिक्त घरातियों, बरातियों व अन्य अतिथियों के भोजन व नाश्ता के लिए भी प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पंडाल लगाया गया था। मंडप में नवयुगल के बैठते ही पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्म शुरू हुई। सभी अतिथियों व आगंतुकों ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। साथ ही उपहार स्वरूप आलमारी, पलंग, बेड, बर्तन, सिलाई मशीन, साइकिल सहित नगद धनराशि भी भेंट की गई।
इस मौके पर बीडीओ राजन राय, सर्वेश कुशवाहा, शमशेर ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, राजकिशोर ¨सह, डा. डीपी ¨सह, सदानंद दूबे, प्रमोद तिवारी, राघवेंद्र ¨सह, सूर्यमुनि तिवारी, राणा ¨सह, शशिशंकर ¨सह, उदय प्रताप ¨सह, भोला ¨बद, अनुराग ¨सह, आदि उपस्थित थे।