Move to Jagran APP

संरक्षा व सुरक्षा के लिए सम्मानित हुए 17 रेल कर्मी

रेल दुर्घटनाओं को रोककर यात्रियों की जान बचाने वाले 17 रेल कर्मियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। कर्मचारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य आगे और बेहतर करने को प्रेरित करना है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 11:04 PM (IST)
संरक्षा व सुरक्षा के लिए सम्मानित हुए 17 रेल कर्मी
संरक्षा व सुरक्षा के लिए सम्मानित हुए 17 रेल कर्मी

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : रेल दुर्घटनाओं को रोककर यात्रियों की जान बचाने वाले 17 रेल कर्मियों को मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कर्मचारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य आगे और बेहतर करने को प्रेरित करना है।

loksabha election banner

हर महीने जागरूक रेल कर्मियों को सम्मानित किया जाता है। रेल दुर्घटनाओं को रोकने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले कर्मियों को पुरस्कृत होते है। वहीं रेल यात्रियों की जान बचाने वालों को भी सुरक्षा व संरक्षा पुरस्कार से नवाजा जाता है। इसी क्रम में 17 रेल कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें बिकाऊ मिया, छट्ठू कुमार, नवीन कुमार, प्रशांत कुमार, राजेश कुमार चौहान, रामभुवन प्रसाद, संजय कुमार रावत, श्याम सुंदर सिंह, उमेश कुमार, अभिजीत कुमार, अजीत कुमार यादव दुर्गा प्रसाद, जनार्दन पंडित, मसरूर आलम, पंचम सिंह यादव, संजय दुबे, वीके सिंह शामिल रहे। सभी ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, सिग्नल, परिचालन, गेटमैन, पोर्टर आदि विभागों के कर्मचारी हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को हर महीने रेलवे द्वारा सम्मानित किया जाता है ताकि कर्मचारी आगे और ईमानदारी से अपना कार्य कर सकें। अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम एसके वर्मा, द्वितीय अतुल कुमार, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव, वरीय मंडल अभियंता आलोक कुमार आदि उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.