15 स्वस्थ, 14 की रिपोर्ट पाजिटिव
जागरण संवाददाता चंदौली जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार की शाम 14
जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार की शाम 14 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जबकि 15 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो गए। 1645 लोगों का सैंपल लिया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। संक्रमितों में पांच महिलाएं और नौ पुरुष हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। इनमें एक पुलिस विभाग, एक बैंक कर्मी, एक शिक्षक, तीन गृहणी, एक मजदूर, दो निजी कंपनी के कर्मचारी व चार छात्र हैं। जिले में बरहनी ब्लाक से दो, सदर ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से छह, धानापुर एक, नियामताबाद एक, पीडीडीयू नगर दो व दो सकलडीहा ब्लाक के रहने वाले हैं। जिले में कोरोना के अब तक 4172 मामले सामने आए हैं। इसमें सक्रिय केस की संख्या 157 है। जबकि 3967 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।