संरक्षा व सुरक्षा के लिए सम्मानित हुए 13 कर्मी
रेल दुर्घटनाओं को रोककर यात्रियों की जान बचाने वाले 13 रेल कर्मियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। कर्मचारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य आगे और बेहतर करने को प्रेरित करना है।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : रेल दुर्घटनाओं को रोककर यात्रियों की जान बचाने वाले 13 रेल कर्मियों को सम्मानित किया गया। मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। कर्मचारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य आगे और बेहतर करने को प्रेरित करना है।
हर महीने जागरूक रेल कर्मियों को सम्मानित किया जाता है। रेल दुर्घटनाओं को रोकने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले कर्मियों को पुरस्कृत होते है। वहीं रेल यात्रियों की जान बचाने वालों को भी सुरक्षा व संरक्षा पुरस्कार से नवाजा जाता है। इसी क्रम में 13 रेल कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें सुरेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, पीके सिंह, एनएलएस यादव, लालजी, बाल मुकुंद यादव, संजीव कुमार, अमित कुमार अरुण, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार राय शामिल रहे। सभी ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, सिग्नल, परिचालन, गेटमैन, पोर्टर आदि विभागों के कर्मचारी हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को हर महीने रेलवे द्वारा सम्मानित किया जाता है ताकि कर्मचारी आगे और ईमानदारी से अपना कार्य कर सकें। उन्होंने कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें निष्ठापूर्वक कार्य करने को कहा।