Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस पर लगाए गए 12 लाख 20 हजार 247 पौधे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से 12 लाख 20 हजार 247 पौधों का रोपण किया गया। इसमें 19 विभागों के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। वृहद पौधरोपण अभियान में मनरेगा के तहत 5, 25, 579 लाख पौधों का रोपण किया गया। इससे 40 हजार मानव दिवस सृजित हुए। वैसे शासन ने स्वतंत्रता दिवस पर एक दिन में 11 लाख 57 जार 470 पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन प्रशासन की ओर से 12 लाख पौधे रोपित कर लक्ष्य के सापेक्ष 105.42 फीसद पौधे रोपित कर दिए हैं। हालांकि पौधों की सुरक्षा के बाबत प्रशासन की ओर से ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 07:59 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 07:59 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर लगाए गए 12 लाख 20 हजार 247 पौधे
स्वतंत्रता दिवस पर लगाए गए 12 लाख 20 हजार 247 पौधे

जागरण संवाददाता, चंदौली : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से 12 लाख 20 हजार 247 पौधों का रोपण किया गया। इसमें 19 विभागों के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। वृहद पौधरोपण अभियान में मनरेगा के तहत 5,25,579 लाख पौधों का रोपण किया गया। इससे 40 हजार मानव दिवस सृजित हुए। वैसे शासन ने स्वतंत्रता दिवस पर एक दिन में 11 लाख 57 जार 470 पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन प्रशासन की ओर से 12 लाख पौधे रोपित कर लक्ष्य के सापेक्ष 105.42 फीसद पौधे रोपित कर दिए हैं। हालांकि पौधों की सुरक्षा के बाबत प्रशासन की ओर से ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।

loksabha election banner

सूबे की सरकार ने चालू सीजन में 16 लाख 16 हजार 70 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके मद्देनजर वन विभाग के साथ उच्च शिक्षा, कृषि, उद्यान, नगर विकास, रेशम, लोक निर्माण विभाग सहित 19 विभागों को विभागवार लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 16 लाख के सापेक्ष केवल स्वतंत्रता दिवस पर 11 लाख पौधे रोपित करने का निर्देश दिया गया था। जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल ने अभियान को सार्थक बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे। साथ ही जनपद में संचालित स्वयं सेवी संस्थाओं से भी अभियान में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की गई थी। इसके लिए एक सप्ताह पूर्व ही गड्ढों की खोदाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। इतना ही नहीं जिन स्थानों पर पौधे रोपित किए जाने थे उसे जीपीएस सिस्टम से ¨लक करने का निर्देश दिया गया था। 40 हजार मानव दिवस का सृजन

पौधरोपण अभियान में मनरेगा के तहत नौ विकास खंडों में 4 लाख 24 हजार 364 पौधों का रोपण किया गया। वहीं पांच तहसीलों में 1 लाख 10 हजार 215 पौधे रोपित किए गए। इसमें मनरेगा मजदूरों के हाथ को काम तो मिला ही 40 हजार मानव दिवस भी सृजित हुआ। सात रुपये में एक पौधा

पौधरोपण अभियान में एक पौधा सात रुपये में खरीदा गया। वहीं प्रत्येक पौधे की लंबाई तीन मीटर निर्धारित की गई थी। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी उनके खाते में शीघ्र ही भेजी जाएगी।

'पौधरोपण अभियान को लक्ष्य के सापेक्ष पूरा कर लिया गया है। इसमें स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ किसानों, नौजवानों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

डा.एके श्रीवास्तव, सीडीओ

मनरेगा के तहत 5,25,579 लाख पौधों का रोपण किया गया है। पौधों की सुरक्षा को आवश्यकतानुसार बैरिके¨डग की जाएगी ताकि पौधे वृक्ष का रूप ले सकें।

धर्मजीत ¨सह, उपायुक्त मनरेगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.